लाइव न्यूज़ :

धनशोधण मामले में राकांपा नेता एकनाथ खडसे की पत्नी को मिली अग्रिम जमानत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:10 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एकनाथ खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे को बृहस्पतिवार को धनशोधन के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। उनके खिलाफ वर्ष 2016 में पुणे में भूमि सौदे के दौरान कथित धनशोधन करने का आरोप है।

न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू सांब्रे की एकल पीठ ने इसके साथ ही मंदाकिनी खडसे को 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

मंदाकिनी के वकील राजा ठाकरे और अधिवक्ता मोहन टेकावडे ने उच्च न्यायालय को बताया कि उनकी मुवक्किल 21 अक्टूबर को पीएमएलए (धनशोधन निषेध अधिनियम) अदालत के समक्ष पेश होंगी ताकि गत मंगलवार (12 अक्टूबर) को जारी गैर जमानती वारंट की अनुपालना हो सके।

अदालत ने प्रवर्तन निदेशाल को 29 नवंबर तक मंदाकिनी की अग्रिम जमानत की याचिका पर जवाब दाखिल करे। इस मामले की उसी दिन आगे सुनवाई होगी।

अदालत ने सवाल किया, ‘‘क्या आवेदक को हिरासत में लेने की जरूरत है? क्यों आपको (मंदाकिनी खडसे) ईडी के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग नहीं करना चाहिए?’’

न्यायमूर्ति सांब्रे ने कहा, ‘‘हम मामले पर 29 नवंबर को आगे सुनवाई करेंगे, तबतक ईडी जवाबी हलफनामा दाखिल कर सकता है। तबतक आवेदक हर मंगलवार और शुक्रवार ईडी के समक्ष पेश होंगी।’’

अदालत ने इसके साथ ही कहा कि आवेदक की गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया जाएगा।

गौरतलब है कि समन के बावजूद पेश नहीं होने पर विशेष अदालत ने मंदाकिनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया।

खडसे दंपति के आलावा उनका दामाद गिरिश चौधरी का नाम भी प्राथमिकी में है और मौजूदा समय में वह न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी का आरोप है कि चौधरी और खडसे ने पुणे के नजदीक भोसरी में 3.75 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी जबकि उसकी वास्तविक कीमत 31.01 करोड़ रुपये थी।

अभियोजन पक्ष का आरोप है कि खडसे ने उस समय राज्य के राजस्व मंत्री रहते हुए इस लेन देन के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। खडसे ने यह जमीन खरीद विवाद सामने आने के बाद जून 2016 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अक्टूबर 2020 में भाजपा से इस्तीफा देकर राकांपा में शामिल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos