लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक ग्राम पंचायतें जीती हैं : मंत्री

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:45 IST

Open in App

मुम्बई, 19 जनवरी महाराष्ट्र में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 3,276 ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल की है जो किसी भी दल द्वारा जीती गयी सबसे अधिक पंचायतें हैं। पार्टी के नेता और राज्य के मंत्री जयंत पाटिल ने मंगलवार को यह दावा किया।

विपक्षी भाजपा ने दावा किया है कि उसने 6000 से अधिक ग्राम पंचायतों पर जीत हासिल की है।

राज्य में 34 जिलों में 14000 से अधिक पंचायतों के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए थे और सोमवार को परिणाम घोषित किये गये। करीब सवा लाख उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

वैसे पंचायत चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर नहीं लड़े जाते हैं लेकिन उम्मीदवारों के पैनल राजनीतिक दल या स्थानीय नेता उतारते हैं।

प्रदेश राकांपा अध्यक्ष पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राकांपा ने 3,276 ग्राम पंचायतें और कांग्रेस ने 1938 ग्राम पंचायतें जीती हैं। भाजपा ने 2942 पंचायतें और शिवसेना ने 2406 पंचायतें जीती हैं। यही सूचना मेरे पास है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए आंकड़े बोलते हैं। राकांपा जमीनी स्तर की पार्टी है। उसने राज्य में सबसे अधिक ग्राम पंचायतें जीती हैं।’’

जल संसाधन मंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी के घटक दलों--शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा द्वारा जीती गयी ग्राम पंचायतों का 20 फीसद भी नहीं जीता है।

इससे पहले दिन में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने दावा किया था कि पार्टी ने चुनाव में 6000 से अधिक ग्राम पंचायतें जीती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?