लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने टीएमसी में विलय को लेकर गोवा के विधायक के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:28 IST

Open in App

पणजी, 14 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को विधायक चर्चिल अलेमाओ को अयोग्य ठहराने के लिए गोवा विधानसभा अध्यक्ष को याचिका दी है। एक दिन पहले सोमवार को अलेमाओ ने दावा किया था कि उन्होंने राकांपा की विधायी इकाई का ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में विलय कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री 72 वर्षीय अलेमाओ ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को एक पत्र देकर सूचित किया था कि उन्होंने राकांपा की विधायी इकाई का टीएमसी में विलय कर दिया है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राकांपा के गोवा प्रमुख जोस फिलिप डिसूज़ा ने पाटनेकर के समक्ष एक याचिका दायर कर कहा कि अलेमाओ के कदम की वजह से संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत उन्हें अयोग्य ठहराना चाहिए था। संविधान की 10वीं अनुसूची दलबदल से संबंधित है।

डिसूज़ा ने याचिका में कहा है कि अलेमाओ राकांपा के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी मूल पार्टी राकांपा की विधायी इकाई का टीएमसी में विलय कर दिया है और इस वजह से उन्हें संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य ठहराना चाहिए।

डिसूज़ा ने अपनी याचिका में यह भी कहा कि संविधान की 10वीं सूची के विभिन्न प्रावधानों के तहत विधायी इकाई का विलय नहीं हुआ है।

डिसूज़ा ने विधानसभा अध्यक्ष से मामले में जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सोमवार को अलेमाओ ने पाटनेकर से मुलाकात के बाद कहा था, 'मैं विधायक पद से इस्तीफा क्यों दूं? मैं विधायक बना रह सकता हूं।" उन्होंने दावा किया था कि वह राकांपा के अकेले विधायक हैं और पार्टी के विधायक दल के 100 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसलिए, विलय संविधान की 10 वीं अनुसूची के अनुसार वैध है।

वह टीएमसी की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी की मौजूदगी में सोमवार को टीएमसी में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा