लाइव न्यूज़ :

राकांपा पार्षद ने केंद्र से शैक्षणिक कर्ज पर ब्याज दर कम करने का कि आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:23 IST

Open in App

औरंगाबाद, पांच अगस्त मराठावाड़ा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पार्षद सतीश चह्वाण ने दावा किया कि उच्च ब्याज दरों के कारण छात्र शैक्षणिक कर्ज नहीं ले पा रहे हैं और उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड के समक्ष यह मुद्दा उठाया।

चह्वाण ने यहां बयान जारी कर कहा कि उन्होंने बुधवार को नयी दिल्ली में डॉ. कराड से मुलाकात की और अनुरोध किया कि शैक्षणिक कर्ज पर ब्याज दरें कम की जाए।

उन्होंने डॉ. कराड को दिए एक ज्ञापन में कहा, ‘‘मौजूदा ब्याज दर नौ से 13 प्रतिशत के बीच है जो अधिक है जिससे आम जनता के लिए शैक्षणिक कर्ज लेना मुश्किल हो गया है। कोविड-19 महामारी का ग्रामीण इलाकों, खासतौर से किसान समुदाय पर आर्थिक रूप से खराब असर पड़ा है। वे इस बात को लेकर चिंतित है कि वे कैसै कर्ज चुकाएंगे।’’

पार्षद ने रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे से भी मुलाकात की और मराठावाड़ा में रेल परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह