लाइव न्यूज़ :

पुणे में आज शरद पवार की अध्यक्षता में NCP कोर कमिटी की बैठक, कांग्रेस विधायकों की मांग-जल्द फैसला लें सोनिया गांधी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 17, 2019 09:39 IST

आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शरद पवार की मुलाकात हो सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को कांग्रेस के नेता अहमद पटेल, के. सी. वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा शरद पवार के साथ सांसद प्रफुल्ल पटेल, सांसद सुनील तटकरे की बैठक होगी. राकांपा कोर कमेटी की बैठक रविवार की शाम पुणे में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई है.

अतुल कुलकर्णी.

कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना नेताओं की राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से होने वाली मुलाकात रद्द हो गई. इसकी वजह यह कि कांग्रेस और राकांपा के नेताओं का मानना है कि जब तक शिवसेना के साथ सरकार गठन करने को लेकर दिल्ली में निर्णय नहीं हो जाता तब तक उनके नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात करना उचित नहीं होगा.

कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं के इस राय के बाद राज्यपाल के साथ होने वाली मुलाकात को रद्द कर दिया गया. राकांपा कोर कमेटी की बैठक रविवार की शाम पुणे में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई है. इसके बाद रात को पवार दिल्ली रवाना हो जाएंगे. लोकसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है.

खबरों के मुताबिक, आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शरद पवार की मुलाकात हो सकती है. लेकिन, इस बैठक के तय नहीं होने की जानकारी देते हुए राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस के नेता अहमद पटेल, के. सी. वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे तथा शरद पवार के साथ सांसद प्रफुल्ल पटेल, सांसद सुनील तटकरे की बैठक होगी. आज होने वाली बैठक के लिए पुणे में राकांपा के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया किया गया है.

माना जा रहा है कि इसके बाद सोनिया गांधी, शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की बैठक के बारे में निर्णय किया जाएगा. और, इस बैठक के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कांग्रेस-राकांपा सरकार गठन के लिए शिवसेना को समर्थन देगी या नहीं. पिछले दो दिनों से कांग्रेस-राकांपा के नेताओं की शिवसेना नेताओं से हुईं बैठकों की पार्श्वभूमि पर दिल्ली के कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं. राज्य के विधायक पार्टी आलाकमान पर जल्द निर्णय लेने के लिए दबाव बढ़ा रहे हैं.

टॅग्स :शरद पवारकांग्रेसमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है