लाइव न्यूज़ :

अजित पवार पर कार्रवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार, जानें एनसीपी-शिवसेना प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 13:35 IST

शरद पवार ने कहा, अजित पवार पर कार्रवाई के बारे में पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयह महाराष्ट्र पर सर्जिकल स्ट्राइक है और लोग इसका बदला लेंगे : उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनने पर कहाराज्यपाल के धोखे से इनकार नहीं कर सकते, अजीत पवार ने राकांपा विधायकों की ‘‘बनी बनायी’’ सूची सौंपी होगी : पवार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अजीत पवार का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ, अनुशासन तोड़ने वाला है। एनसीपी का कोई भी कार्यकर्ता एनसीपी-बीजेपी की सरकार के समर्थन में नहीं है। हमारी पार्टी बीजेपी के सख्त खिलाफ है। 

शरद पवार ने एनसीपी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि , बीजेपी का समर्थन करने वाले विधायकों को पता होना चाहिए कि दल बदल विरोधी कानून लागू होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार अपने साथ कुछ एनसीपी विधायकों को भी लेकर आए थे। ये विधायक शरद पवार के साथ होने की बात कह रहे हैं।

पढ़ें प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

1. भाजपा का समर्थन करने वाले राकांपा विधायकों को पता होना चाहिए कि उनके इस कदम पर दल बदल विरोधी कानून लागू होगा : पवार

2. अजित पवार का फैसला अनुशासनहीनता है, कोई भी राकांपा कार्यकर्ता राकांपा-भाजपा सरकार के समर्थन में नहीं है : पवार

3. राकांपा विधायकों ने शरद पवार के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें राज भवन ले जाया गया लेकिन उन्हें यह मालूम नहीं था कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए ले जाया जा रहा है

4. राकांपा के विधायक दल के नेता (अजित पवार को हटाने) पर फैसला पार्टी की बैठक में लिया जाएगा : पवार

5. यह महाराष्ट्र पर सर्जिकल स्ट्राइक है और लोग इसका बदला लेंगे : उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस के मुख्यमंत्री बनने पर कहा

6. राज्यपाल के धोखे से इनकार नहीं कर सकते, अजीत पवार ने राकांपा विधायकों की ‘‘बनी बनायी’’ सूची सौंपी होगी : पवार

7. संविधान और महाराष्ट्र के लोगों के जनादेश का साफ तौर पर अपमान हुआ : उद्धव ठाकरे

8. भाजपा के पास सरकार गठन के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है, हम शिवसेना के नेतृत्व में सरकार चाहते हैं, हम एकजुट हैं : पवार

9. सरकार का नेतृत्व शिवसेना के पास हो ऐसा हमारा प्रयास होगा। बहुमत साबित होने तक हम साथ रहेंगे-पवार

10. महाराष्ट्र में हम सरकार बनाएंगे, हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन-पवार

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो