लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले-राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं होंगे, जानें प्रशांत किशोर पर क्या कहा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2021 21:30 IST

शरद पवार के साथ इन बैठकों ने विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को हवा दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपवार के मैदान में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।सूत्रों ने कहा कि उन बैठकों के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव पर भी बात नहीं हुई।

मुंबईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं होंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि पवार को लगता है कि संसद में भारी संख्या बल वाले दल के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले किसी व्यक्ति के लिए चुनावी परिणाम पहले से ही तय होगा। सूत्रों ने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनकी मुलाकात के बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए पवार के मैदान में होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

सूत्रों ने कहा कि उन बैठकों के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई थी। राष्ट्रपति चुनाव पर भी बात नहीं हुई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के भीतर कोई चर्चा नहीं हुई। सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की थी।

यह मुलाकात पवार के दिल्ली में स्थित आवास पर हुई। एक पखवाड़े के भीतर यह उनकी तीसरी मुलाकात है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किशोर ने 11 जून को मुंबई में पवार के आवास पर दोपहर के भोजन पर उनसे मुलाकात की थी।

टॅग्स :शरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीमुंबईउद्धव ठाकरे सरकारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया