लाइव न्यूज़ :

शरद पवार से मिले देंवेंद्र फड़नवीस, शिवसेना ने कहा-बैठक में कुछ भी ‘गोपनीय’ नहीं, ‘ऑपरेशन लोटस’ को किया खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 16:09 IST

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में इन कयासों को भी खारिज कर दिया गया कि सोमवार की बैठक के बाद ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ के तहत महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे राकांपा प्रमुख का ऐसा व्यक्तित्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता विभिन्न मुद्दों पर उनकी सलाह लेते रहते हैं। फड़नवीस ने कहा कि सर्जरी से ठीक होने के बाद पवार (80) के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी। शिवसेना महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही है।

मुंबईः शिवसेना ने शरद पवार और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फड़नवीस के बीच हालिया बैठक को बुधवार को तवज्जो नहीं दी और कहा कि बैठक में कुछ भी ‘‘गोपनीय’’ नहीं है।

क्योंकि राकांपा प्रमुख का ऐसा व्यक्तित्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता विभिन्न मुद्दों पर उनकी सलाह लेते रहते हैं। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में इन कयासों को भी खारिज कर दिया गया कि सोमवार की बैठक के बाद ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ के तहत महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल होगी।

संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘फड़नवीस और शरद पवार के बीच हाल में हुई बैठक में कोई गोपनीयता या रहस्य नहीं है। जिन लोगों को ऐसा लगता है वे शरद पवार को अच्छी तरह नहीं जानते हैं।’’ फड़नवीस ने सोमवार की सुबह मुंबई में शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

बैठक के बाद फड़नवीस ने कहा कि सर्जरी से ठीक होने के बाद पवार (80) के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी। शिवसेना महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही है जिसमें राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं। संपादकीय में कहा गया कि पवार ‘‘आराम’’ करने में विश्वास नहीं करते हैं और उनके समर्थक एवं आलोचक ‘‘उन्हें व्यस्त रखते हैं।’’

इसने कहा, ‘‘फड़नवीस की पवार से मुलाकात पर कई तरह की कयासबाजियां शुरू हो गईं। कुछ ने कहना शुरू कर दिया कि महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन लोटस’ चल रहा है। बहरहाल, फडणवीस ने जो कहा वह सच है। यह पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात थी। पवार न केवल महाराष्ट्र के नेता हैं बल्कि वह पूरे देश के नेता हैं।

प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेता उनसे विभिन्न मुद्दों पर सलाह लेते हैं।’’ शिवसेना ने इंदिरा गांधी और समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ नेताओं का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर होता है जैसा कि पवार का है। शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र में कई नेता पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे से उनके आवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात करने आते थे। 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टीमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवारकांग्रेसउद्धव ठाकरेसंजय राउतउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं