लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने नितिन गडकरी की प्रशंसा की, कहा-केंद्रीय मंत्री से सीखिए, कैसे काम किया जाता है...

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:20 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भाषण में कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाना में सड़क परियोजना पर काम करने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नदी और नालों से गाद निकालने का भी काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देदो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के नेताओं ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा किया। शरद पवार ने कहा, ‘‘गडकरी शानदार उदाहरण है कि कैसे जनप्रतिनिधि राष्ट्र के विकास के लिए काम कर सकते हैं।’’यह आंकड़ा 12 हजार किलोमीटर को पार कर गया।

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को विकास के लिए सत्ता के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की।

दो प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के नेताओं ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा किया। पवार ने कहा, ‘‘मैं इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मुझे बताया गया था कि गडकरी अहमदनगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं जो शहर की लंबे समय से आ रही समस्याओं का समाधान करेंगी और मैं इस मौके पर मौजूद रहना चाहता था।’’

राकांपा नेता ने कहा कि अकसर परियोजना का शिलान्यास समारोह होने के बाद कुछ नहीं होता है ‘‘लेकिन जब बात गडकरी की परियोजना की आती है तो कार्यक्रम के कुछ दिनों के भीतर ही काम को शुरू होते देखा जा सकता है।’’ पवार ने कहा, ‘‘गडकरी शानदार उदाहरण है कि कैसे जनप्रतिनिधि राष्ट्र के विकास के लिए काम कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि गडकरी द्वारा जिम्मेदारी (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय) लेने से पहले पांच हजार किलोमीटर का काम होता था लेकिन उनके पद संभालने के बाद यह आंकड़ा 12 हजार किलोमीटर को पार कर गया।’’ पूर्व कृषि मंत्री ने इलाके के किसानों को सलाह दी कि वे गन्ने का इस्तेमाल केवल चीनी उत्पादन तक सीमित नहीं रखें बल्कि एथनॉल के कच्चे माल के तौर पर भी सोचें।

गडकरी ने अपने भाषण में कहा कि महाराष्ट्र के बुलढाना में सड़क परियोजना पर काम करने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नदी और नालों से गाद निकालने का भी काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं (महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री) हसन मुशरिफ को अहमदनगर में जल संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दूंगा।’’ मुशरिफ राकांपा नेता होने के साथ-साथ अहमदनगर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं और वह कार्यक्रम में मौजूद थे। 

टॅग्स :शरद पवारनितिन गडकरीमुंबईमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं