लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में चीन के गांव बसाने की खबरों पर राकांपा ने केन्द्र से पूछे सवाल

By भाषा | Updated: January 22, 2021 18:27 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा गांव बसाए जाने की खबरों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और तंज करते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश के लिए विशेष आवासीय योजना लागू कर रहे हैं।

महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि केन्द्र सरकार को इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा।

मीडिया में आयी खबरों के हवाले से तापसे ने कहा, ‘‘चीन लद्दाख में घुसपैठ कर चुका है। अब उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश में 101 मकान बना लिए हैं।’’

राकांपा नेता ने सवाल किया कि कैसे किसी ने भारत की सीमा में चीन द्वारा किए गए रहे निर्माण कार्यों पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने पूछा कि अगर संज्ञान लिया भी गया तो कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

तापसे ने कहा, ‘‘क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के लिए विशेष आवासीय योजना लागू कर रहे हैं? केन्द्र को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना होगा।’’

अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक गांव बसाए जाने की खबरों पर बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने सोमवार को कहा था कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाली सभी घटनाओं पर नजर रखता है और अपनी सम्प्रभुता तथा सीमाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता है।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में पिछले आठ महीने से जारी गतिरोध के बीच चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में नया गांव बसाने की खबरें आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?