लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में चीन के गांव बसाने की खबरों पर राकांपा ने केन्द्र से पूछे सवाल

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:37 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा गांव बसाए जाने की खबरों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और तंज करते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश के लिए विशेष आवासीय योजना लागू कर रहे हैं।

महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तपासे ने कहा कि केन्द्र सरकार को इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा।

मीडिया में आयी खबरों के हवाले से तपासे ने कहा, ‘‘चीन लद्दाख में घुसपैठ कर चुका है। अब उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश में 101 मकान बना लिए हैं।’’

राकांपा नेता ने सवाल किया कि कैसे किसी ने भारत की सीमा में चीन द्वारा किए गए रहे निर्माण कार्यों पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने पूछा कि अगर संज्ञान लिया भी गया तो कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

तपासे ने कहा, ‘‘क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के लिए विशेष आवासीय योजना लागू कर रहे हैं? केन्द्र को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना होगा।’’

अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा एक गांव बसाए जाने की खबरों पर बेहद सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने सोमवार को कहा था कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाली सभी घटनाओं पर नजर रखता है और अपनी सम्प्रभुता तथा सीमाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता है।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में पिछले आठ महीने से जारी गतिरोध के बीच चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में नया गांव बसाने की खबरें आ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित