लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने केंद्र पर महाराष्ट्र के प्रति बेपरवाह रवैया अपनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:54 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच महाराष्ट्र के प्रति लापरवाही भरा रवैया अपनाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार नहीं बना पाई इस कारण से ऐसा कर रही है।

महा विकास आघाड़ी सरकार में एक घटक, राकांपा का यह आरोप राज्य में कोविड-19 टीकों की कमी के दावे के मद्देनजर आया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्य सरकार के दावों को निराधार बताते हुए बुधवार को उसकी आलोचना की थी और कहा था कि वह वैश्विक महामारी को रोकने में अपनी विफलता को छिपा रही है।

राकांपा प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे ने बृहस्पतिवार को कहा, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को याद दिलाना होगा कि महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान के लिहाज से देश में नंबर एक पर है और यह पूरी तरह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और उनकी टीम के प्रयासों के चलते है।”

उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य जांच करने, संपर्कों का पता लगाने, पृथकवास में भेजने और टीका लगाने में काफी सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही थी कि हर्षवर्धन टोपे की मांग पर सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देंगे।

तापसे ने आरोप लगाया, “मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मीडिया की सस्ती तरकीबों का इस्तेमाल करना भाजपा की नीति है। यह मोदी सरकार है जिसका महाराष्ट्र के प्रति रवैया बेपरवाह है क्योंकि भाजपा यहां सरकार नहीं बना पाई।”

तापसे ने कहा कि अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देखना चाहें तो टीकों की प्राप्त खुराकों और दी गई खुराकों पर डेटा उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह