लाइव न्यूज़ :

एनसीएमसी का राज्यों को निर्देश, ‘तौकते’ के दौरान कोविड केंद्रों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की रविवार को हुई बैठक में देश के शीर्ष नौकरशाह ने एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि चक्रवात ‘तौकते’ के कारण प्रभावित राज्यों में कोविड अस्पतालों का कामकाज निर्बाध रूप से चलता रहे और कोई जनहानि न हो।

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के मुख्य सचिव तथा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के प्रशासक ने हिस्सा लिया।

एनसीएमसी की यह बैठक चक्रवाती तूफान से निपटने के लिये केंद्र व राज्यों की एजेंसियों की तैयारी की समीक्षा के लिये थी। चक्रवाती तूफान के 18 मई की सुबह गुजरात के तट पर दस्तक देने की उम्मीद है और उस दौरान 150 से 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश होने की आशंका है।

केंद्र व राज्यों की एजेंसियों की तैयारी की समीक्षा करते हुए गौबा ने कहा कि चक्रवात प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिये सभी उपाय किये जाने चाहिए जिससे किसी तरह की जनहानि या नुकसान न हो।

बयान में गौबा को उद्धृत करते हुए कहा गया, “अस्पतालों और कोविड-19 केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की बाधा से बचने और मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये सभी कदम उठाने होंगे।”

इसमें कहा गया कि इस संदर्भ में आवश्यक प्रबंध किये गए हैं।

भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

कैबिनेट सचिव ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित राज्यों को जरूरी सहायता मुहैया कराने के लिये समन्वय में काम करें।

उन्होंने कहा, “बिजली, टेलीकॉम और अन्य जरूरी सेवाओं की बहाली के लिये इंतजामों की तैयारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया