लाइव न्यूज़ :

एनसीएम ने कथित घृणा भाषणों, खुले में नमाज पर विवाद और गिरजाघरों पर हमलों का संज्ञान लिया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने हाल में हरिद्वार और रायपुर में धार्मिक सम्मेलनों में दिये गये कथित नफरत भरे भाषणों का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की सरकारों से रिपोर्ट मांगी है। आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आयोग ने गुड़गांव में खुले स्थान पर नमाज अदा किये जाने पर जारी विवाद का भी संज्ञान लिया है और इस मुद्दे पर हरियाणा सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने हरियाणा के मुख्य सचिव के माध्यम से इस सिलसिले में राज्य सरकार को नोटिस भेजा है। उन्हें 10 जनवरी, 2022 तक आयोग के नोटिस का जवाब भेजना है।’’

एनसीएम अध्यक्ष ने कहा कि आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद से गुड़गांव जाकर विवाद में लिप्त दोनों समुदायों के लोगों से बात करने का आग्रह किया गया है।

एनसीएम ने बाद में एक बयान में कहा कि उसने देश के विभिन्न हिस्सों में ‘गिरजाघरों पर हमलों’ का स्वत: संज्ञान लिया है और इसकी जांच के लिए दलों को भेजेगा तथा संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेगा।

उसने कहा कि आयोग तदनुसार उचित कार्रवाई करेगा। आयोग के अनुसार उसके अध्यक्ष अंबाला में उस जगह जा सकते हैं जहां हाल में एक चर्च में तोड़फोड़ की गयी थी।

हरिद्वार और रायपुर में हाल में आयोजित धार्मिक आयोजनों में कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से घृणा भाषण दिये जाने का संज्ञान लिये जाने के बारे में एक प्रश्न पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमने दोनों राज्यों को नोटिस भेजे हैं और रिपोर्ट मांगी है। उनका जवाब जनवरी के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे की कार्रवाई तय करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया