लाइव न्यूज़ :

एनसीएल ने छह ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए मप्र सरकार को 11.75 करोड़ रुपए दिये

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:01 IST

Open in App

भोपाल, 11 जून नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एम्स, भोपाल सहित प्रदेश में छह आक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत 11.75 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।

प्रदेश के जनंसपर्क विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि एनसीएल ने स्वास्थ्य विभाग को पाँच ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए 10 करोड़ रूपये और एम्स भोपाल को ऑक्सीजन संयंत्र के लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये की राशि दी है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 आपदा में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढाँचे को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से यह योगदान किया गया है। सामाजिक दायित्व के तहत की गई इस पहल से भोपाल, इंदौर, रीवा,जबलपुर और सागर के मेडिकल कॉलेजों में 1500 एलपीएम क्षमता के पांच पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किये जायेंगे। वहीं एम्स अस्पताल भोपाल में भी एक ऑक्सीजन संयंत्र लगाया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि एनसीएल के सीएमडी प्रभात कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वे सरकार के सहयोग से और सीएसआर फंड से मध्यप्रदेश के सिंगरौली में माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खोलना चाहते हैं। चौहान ने इस पर सिंह को आश्वस्त किया कि इसमें राय सरकार पूरा सहयोग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह