लाइव न्यूज़ :

विदेशी नौकरशाहों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर रहा एनसीजीजी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) पड़ोसी देशों के नौकरशाहों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट रूप से तैयार प्रशिक्षण मॉड्यूल और उनके क्रियान्वयन की दिशा में काम कर रहा है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

हाल में, एनसीजीजी ने पड़ोसी देशों के लोक सेवकों के लिए लोक नीति एवं शासन विषय पर विभिन्न क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम किए थे। अब तक यह केंद्र बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमा और कई अफ्रीकी देशों के करीब 2,500 लोक सेवकों को प्रत्यक्ष (ऑफलाइन मोड में) प्रशिक्षण दे चुका है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में बताया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान, एनसीजीजी ने महामारी में सुशासन के प्रचलनों पर डिजिटल कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की है। इसमें अब तक अफ्रीका, मध्य एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी यूरोप क्षेत्रों से 47 से अधिक देशों ने भाग लिया है। इन कार्यशालाओं में कुल 1250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वक्तव्य में बताया गया कि इस संदर्भ में राष्ट्रीय/राज्य और जिला स्तर पर प्रशासनिक नवाचारों को दर्शाने वाले वेबिनार आयोजित करने की आवश्यकता महसूस की गई। परिणामस्‍वरूप ‘प्रशासनिक नवाचार- पासपोर्ट सेवा केन्द्र और ई-ऑफिस’ पर वर्चुअल वेबिनार 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रशासन के क्षेत्र में नवीन प्रचलनों का प्रसार करने हेतु भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम (आईटीईसी) देशों के 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय लोक सेवकों को ज्ञान साझा करने वाले सत्रों में एक साथ लाना इस कार्यशाला का लक्ष्‍य है। इस वर्ष एनसीजीजी ऐसे दो और वेबिनार आयोजित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू