लाइव न्यूज़ :

NCERT की कक्षा 12वीं की इतिहास की किताब में बदलाव, मुगल साम्राज्य से जुड़े कई अध्याय हटाए गए, हिन्दी से हटी फिराक गोरखपुरी और निराला की रचनाएं

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2023 10:11 IST

एनसीईआरटी की 12वीं की इतिहास के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं। साथ ही नागरिक शास्त्र और हिंदी के पाठ्यक्रम में भी कुछ अहम बदलाव हुए हैं। 12वीं की इतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य से संबंधित कुछ अध्याय हटाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNCERT की कक्षा 12वीं की इतिहास की किताब में बदलाव, हिन्दी और नागरिक शास्त्र की किताब में भी पाठ्यक्रम बदलाइतिहास की किताब से मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्याय को हटाया गया है।हिन्दी की किताब से फिराक गोरखपुरी और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की रचनाएं हटाई गई हैं।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। इनमें से मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्यायों को हटा दिया है। इस बदलाव के बाद सीबीएसई बोर्ड सहित यूपी समेत कुछ अन्य राज्य बोर्ड के सिलेबस में भी बदलाव किया जा सकता है जो एनसीईआरटी का अनुसरण करते हैं। एनसीईआरटी ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये पाठ्यक्रम पेश किया है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार इस अपडेट किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी ने 'राजाओं और इतिहास; मुगल दरबार (16वीं और 17वीं शताब्दी)' चैप्टर को इतिहास की किताब 'थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II' से हटाया है।

नागरिक शास्त्र की किताब में बदलाव

एनसीईआरटी की इतिहास की किताब के साथ-साथ 12वीं की नागरिक शास्त्र की किताब में भी पाठ्यक्रम बदले गए हैं। एनसीईआरटी ने 'विश्व राजनीति में अमेरिकी आधिपत्य' और 'द कोल्ड वॉर एरा' जैसे पाठ हटा दिए हैं। इसके अलावा 'लोकप्रिय आंदोलनों का उदय' और 'एकदलीय प्रभुत्व का युग' विषय भी कक्षा 12वीं की 'स्वतंत्रता के बाद से भारतीय राजनीति' पाठ्यपुस्तक से हटा दिए गए हैं।

एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं के साथ-साथ 10वीं और 11वीं कक्षा के पाठ्यपुस्तकों में भी संशोधन किया है। कक्षा 11वीं की पाठ्यपुस्तक 'थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री' से 'सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स', 'संस्कृतियों का टकराव' और 'औद्योगिक क्रांति' जैसे अध्याय हटा दिए गए हैं।

कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तक 'लोकतांत्रिक राजनीति-II' से 'लोकतंत्र और विविधता', 'लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन', 'लोकतंत्र की चुनौतियां' अध्याय से हटाए गए हैं।

हिन्दी विषय की पाठ्यपुस्तक में भी बदलाव

एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं के हिन्दी विषय के पाठ्यक्रम में कई बड़े बदलाव किए हैं। सत्र 2023-24 के लिए किए गए बदलाव में सीबीएसई 12वीं की ‘हिंदी आरोह भाग-2’ से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग दो’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘गीत गाने दो मुझे’ को हटा दिया गया है। एनसीईआरटी ने विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी एनसीईआरटी ने ‘अंतरा भाग दो’ से हटा दिया है।

टॅग्स :NCERTCBSE
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारतNCERT ज्यूडिशियरी चैप्टर विवाद पर पीएम मोदी ने जताई नाराज़गी, कहा- जवाबदेही तय हो

भारतमाफी नहीं काफी, आपने गोली चलाई और न्यायपालिका खून से लथपथ?, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील