लाइव न्यूज़ :

एनसीसी की पूर्वछात्र संघ बनाने की योजना, मोदी, राजनाथ और स्मृति ईरानी होंगे सदस्य

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 सितंबर राष्ट्रीय कैडेट कोर की अपने पूर्वछात्रों (एलम्नाई) का संघ बनाने की योजना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगे। कोर के महानिदेशक तरुण कुमार आइच ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल आइच ने एक कार्यक्रम में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “एनसीसी पूर्वछात्र संघ में पहले कोर का हिस्सा रहे गौरवशाली कैडेट्स शामिल होंगे जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और कई अन्य असैनिक हस्तियां शामिल हैं। हम चाहते हैं कि ये शख्सियतें एनसीसी कैडेट्स के संपर्क में रहें एनसीसी के उद्देश्य के लिये उन्हें प्रेरित करें।”

वह यहां कर्नाटक और गोवा एनसीसी निदेशालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और एनसीसी कैडेटों को संबोधित करने और कैडेटों को एनसीसी डीजी प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए आए थे।

लेफ्टिनेंट जनरल आइच ने कहा कि पूर्वछात्र संघ स्थापित करने के पीछे मकसद उनका उनका मार्गदर्शन, मदद और कई पहलों को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि वह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एनसीसी को पाठ्यक्रम के हिस्से के रूप में देखना चाहते हैं क्योंकि युवाओं में इससे जुड़ने का उत्साह है।

एनसीसी के महानिदेशक ने कहा, “युवाओं में एनसीसी का हिस्सा बनने की तीव्र इच्छा है और वे चाहते हैं कि यह पाठ्यक्रम का हिस्सा हो। अगर ऐसा होता है, तो एनसीसी को वह महत्व मिलेगा, जो उसे अभी तक नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन