लाइव न्यूज़ :

एनसीसी, एनएचएआई ने प्लास्टिक अपशिष्ट के उपयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सड़कों के निर्माण के लिए एक अभियान के दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा एकत्रित किए गए प्लास्टिक अपशिष्टों का फिर से उपयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के मुताबिक पर्यावरण सुरक्षा के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बढ़ावा देने और उनका सृजन करने के लिए एनसीसी ने राष्ट्रव्यापी ‘पुनीत सागर अभियान’ आरंभ किया है। महीने भर के अभियान में 127 तटीय क्षेत्र एनसीसी यूनिट के कुल 3.4 लाख कैडेट भाग ले रहे हैं। एकत्रित प्लास्टिक अपशिष्टों को सड़क निर्माण में उपयोग के लिए एनएचएआई के सुपुर्द किया जाएगा।

बयान के मुताबिक एनसीसी और एनएचएआई के बीच समझौता ज्ञापन पर 17 दिसंबर को एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह और एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक सुशील कुमार मिश्रा ने हस्ताक्षर किए।

अभियान का उद्देश्य ‘स्वच्छ समुद्र तटों के महत्व’ के संदेश का प्रचार करना है। एनसीसी ने एकत्रित किए गए प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण और लाभकारी उपयोग में सहयोग के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और अन्य अग्रणी संस्थानों से भी संपर्क किया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आईआईटी खड़गपुर इसमें अपनी तकनीकी विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए पहले ही सहमत हो चुका है। एनसीसी प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण में शामिल गैर सरकारी संगठनों से भी संपर्क कर रहा है, जिनमें से एक, ओडिशा युवा चेतना संगठन ने पहले ही सहायता उपलब्ध कराने के लिए सहमति दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है