लाइव न्यूज़ :

एनसीबी के जांच दल ने पुलिस के माध्यम से गवाह सैल को पेश होने को कहा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 01:12 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसईटी) ने स्वतंत्र चश्मदीद गवाह प्रभाकर सैल से शुक्रवार को पेश होने को कहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी सामने आई।

एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा और पुलिस से सैल को सूचित करने को कहा कि वह एसईटी के सामने पेश हो। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य के विरुद्ध उगाही के आरोपों की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने सैल का बयान दर्ज किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि एनसीबी के दल ने सैल से बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा था लेकिन उसके पते और फोन पर संपर्क करने के बावजूद बात नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब