लाइव न्यूज़ :

एनसीबी गवाह गोसावी को धोखाधड़ी के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:40 IST

Open in App

पुणे, नौ नवंबर महाराष्ट्र की एक अदालत ने 2018 के एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किरण गोसावी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोसावी स्वापक नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) का गवाह है।

लोक अभियोजक वर्षा असलेकर ने कहा कि गोसावी को पुणे शहर के फरसखाना थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी के अनुसार गोसावी ने 2018 में मलेशिया में होटल उद्योग में नौकरी का वादा कर चिन्मय देशमुख नामक एक व्यक्ति के साथ 3.09 लाख रुपये की ठगी की थी। गोसावी के खिलाफ शहर के छावनी और वानवाडी थाने में भी धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम ने कहा कि इस बीच छावनी थाना के अधिकारियों ने गोसावी को हिरासत में दिए जाने का अनुरोध करते हुए अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

कदम ने कहा कि गोसावी को जेल से हिरासत में लेने के लिए वे बुधवार तक प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ गोसावी की तस्वीरें और वीडियो 2 अक्टूबर को मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर एनसीबी द्वारा छापेमारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया