लाइव न्यूज़ :

एनसीबी गवाह सैल पर एक व्यक्ति के फोटो का दुरूपयोग करने का आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:00 IST

Open in App

पालघर, 29 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस ने क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल के विरूद्ध इस बात को लेकर गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया है कि उसने कथित रूप से एक व्यक्ति का फोटो प्रचारित किया था और दर्शाया था कि यह सैम डिसूजा नामक एक व्यक्ति की तस्वीर है जिसका नाम इस मामले में सामने आया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सैल ने इस ड्रग जब्ती मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों पर जबरन वसूली की कोशिश करने का आरोप लगाया था। इस ड्रग जब्ती मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था।

सैल ने आरोप लगाया था कि उसने क्रूज जहाज छापेमारी मामले के अन्य गवाह के पी गोसावी को आर्यन खान को छोड़ने के लिए फोन पर सैम डिसूजा से 25 करोड़ रूपये की मांग की बात करते हुए सुना था जिसमें आठ करोड़ रूपये एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के लिए थे।

पालघर थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पालघर के निवासी हैनिक बाफना की शिकायत के आधार पर सैल के विरूद्ध भादंसं की धाराओं 500 (मानहानि की सजा) और 501 (मानहानिकारक विषय का मुद्रण एवं अंकन) के तहत गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया है। ’’

अधिकारी के अनुसार, बाफना ने आरोप लगाया है कि सैल ने उसे सैम डिसूजा के तौर पर पेश करने के लिए उसकी तस्वीर का दुरूपयोग किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर