लाइव न्यूज़ :

एनसीबी मादक पदार्थ मामले में बृहस्पतिवार को दाऊद के भाई कासकर को हिरासत में लेगी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:20 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) एक मादक पदार्थ मामले में पूछताछ के लिए भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जेल में बंद भाई इकबाल कासकर को बृहस्पतिवार को हिरासत में लेगा। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मामले में कासकर की कथित संलिप्तता हाल ही में 27 किलोग्राम हशीश को जब्त किये जाने के बाद सामने आई थी। उन्होंने कहा कि एनसीबी अधिकारियों ने मामले में पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मांगी थी।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने हाल ही में दो मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 27 किलोग्राम हशीश बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यह नशीली दवा जम्मू-कश्मीर से आयी थी। उन्होंने बताया कि साथ ही वर्तमान में ठाणे की जेल में बंद कासकर की कथित भूमिका भी मामले में सामने आयी थी, जिसके बाद एक पेशी वारंट के माध्यम से उसकी हिरासत मांगी गई और बृहस्पतिवार को उससे पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले अधिकारी ने बताया था कि कासकर को एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में दिन में उन्होंने स्पष्ट किया कि कासकर को बृहस्पतिवार को मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी द्वारा हिरासत में लिया जाएगा।

कासकर को ठाणे पुलिस के रंगदारी वसूली विरोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया था।

कासकर को 2003 में संयुक्त अरब अमीरात से भारत भेज दिया गया था। बताया जाता है कि वह मुंबई में अपने भाई के रियल एस्टेट कारोबार का संचालन कर रहा था। ठाणे पुलिस ने पहले उसके खिलाफ कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो