लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने दीपिका के प्रबंधक करिश्मा को समन किया, उनका कोई पता नहीं

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:24 IST

Open in App

मुंबई, दो नवम्बर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा पूछताछ के लिए समन किया गया है लेकिन वह ‘‘लापता’’ हैं। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश के आवास पर अक्टूबर के अंत में छापेमारी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने 1.7 ग्राम हशीश जब्त किया जिसके बाद उन्हें समन भेजा गया था।

उसके बाद से मादक पदार्थ कानून प्रवर्तन एजेंसी ने उन्हें कई बार समन किया कि वह जांच में शामिल हों और अपना बयान दर्ज कराएं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रकाश ने समन का जवाब नहीं दिया और वह ‘‘लापता’’ हैं।

सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा सीबीडी तेल के दो बोतल, भांग का एक उत्पाद भी उनके आवास पर पाया गया था।

प्रकाश ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया है।

मादक पदार्थ के तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित गठजोड़ की जांच कर रहे एनसीबी ने प्रकाश के आवास से नशीले पदार्थ जब्त करने के बाद 28 अक्टूबर को उन्हें समन किया था।

इससे पहले पादुकोण और प्रकाश पूछताछ के लिए एनसीबी के समक्ष पेश हुए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि एक तस्कर से पूछताछ के दौरान प्रकाश का नाम सामने आया था।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल