लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मुंबई में 12 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किये

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:21 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में एक प्रयोगशाला पर छापा मारा और इस दौरान 12 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ और एक रिवाल्वर बरामद की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ ​​चिंकू पठान समेत तीन लोगों को मादक पदार्थ नेटवर्क के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार से जारी छापों के दौरान एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई ने डोंगरी में एक ड्रग प्रयोगशाला का भंड़ाफोड़ किया और वहां से 12 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ, 2.18 करोड़ रुपये की नकदी और एक स्वचालित रिवाल्वर बरामद की।

उन्होंने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर एनसीबी की टीम ने बुधवार को खान को नवी मुंबई में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने खान के घर से 52.2 ग्राम मेफेड्रोन और नौ एमएम की एक पिस्तौल बरामद की थी।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने बुधवार की शाम डोंगरी में नूर मंजिल बिल्डिंग में खान के सहयोगी आरिफ भुजवाला के घर पर भी छापेमारी की थी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि भुजवाला अपने घर से एक गुप्त प्रयोगशाला चला रहा था। उन्होंने बताया कि टीम ने वहां से 5.69 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी), एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 6.12 किलोग्राम एफेड्रिन बरामद की थी।

उन्होंने बताया कि भुजवाला को गिरफ्तार किये जाने के प्रयास किये जा रहे है।

अधिकारी ने बताया कि खान के अलावा एनसीबी ने उसके सहयोगी जाकिर हुसैन फजल हुक और पड़ोसी ठाणे जिले में भिवंडी से एक डीजी और रैपर राहुल कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर