लाइव न्यूज़ :

मुंबई में एनसीबी ने चरस, मेफेड्रोन और 17.5 लाख रुपये जब्त किए, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां उपनगर जोगेश्वरी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब एक किलोग्राम चरस, कुछ मात्रा में मेफेड्रोन दवा और 17 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारी ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर, एनसीबी की एक टीम जोगेश्वरी में निगरानी रख रही थी और शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात को अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को पकड़ा, जिनकी पहचान समीर मुख्तार सैयद उर्फ सैम लंगड़ा, जाकिर सैयद उर्फ जाकिर टकला उर्फ जाकिर चिकना और अहमद शम्सुद्दीन शेख के रूप में हुई है। जाकिर ने एक इमारत की पहली मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।”

उन्होंने कहा, “एनसीबी ने उनके पास से 1.2 किलोग्राम चरस, मेफेड्रोन और 17.5 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।”

अधिकारी के मुताबिक, सैम लंगड़ा दिव्यांग है और मादक पदार्थों का कुख्यात तस्कर है। एनसीबी को उसकी तलाश थी क्योंकि एजेंसी को जोगेश्वरी के स्थानीय निवासियों से उसके नशीली पदार्थों के व्यापार के बारे में कई शिकायतें मिली थीं।

एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि जाकिर टकला भी एक कुख्यात अपराधी है और एजेंसी को मादक पदार्थ के कारोबार को लेकर उसकी तलाश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है