लाइव न्यूज़ :

जहाज पर छापे के बाद भाजपा नेता के रिश्तेदार समेत दो को एनसीबी ने छोड़ दिया, राकांपा का दावा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:00 IST

Open in App

मुंबई, आठ अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) पर हमला तेज करते हुए राकांपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल ही में मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद ब्यूरो ने दो लोगों को छोड़ दिया, जिनमें से एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी नेता का रिश्तेदार था।

ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ब्यूरो अधिकारियों के आचरण पर भी सवाल उठाए।

मलिक ने आरोप लगाया, ‘‘छापेमारी के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने बताया कि 8-10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समूचे अभियान का नेतृत्व करने वाला अधिकारी अनिश्चित जवाब कैसे दे सकता है? अगर 10 लोगों को पकड़ा गया तो दो लोगों को क्यों छोड़ा गया...और दोनों में से एक भाजपा के एक बड़े नेता का रिश्तेदार था।’’

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा द्वारा एनसीबी के खिलाफ आरोप लगाए जाने के एक दिन पहले आयकर विभाग ने पार्टी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े वाणिज्यिक परिसरों पर छापेमारी की थी।

मलिक ने कहा कि वह भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसके रिश्तेदार को एनसीबी ने छोड़ दिया था।

राकांपा नेता ने कहा कि पवार से जुड़ी संस्थाओं पर आयकर विभाग की छापेमारी का मकसद उन्हें बदनाम करना था।

बुधवार को, मलिक ने क्रूज जहाज पर एनसीबी के दो अक्टूबर के छापे को ‘‘फर्जी’’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि इस दौरान कोई मादक पदार्थ नहीं मिला था।

एनसीबी ने शनिवार को गोवा जाने वाले जहाज से मादक पदार्थ जब्त करने के बाद सिने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि मलिक के दामाद समीर खान को एनसीबी ने 13 जनवरी को कथित ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। सितंबर में उन्हें जमानत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर