लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने शाहरुख खान के चालक का बयान दर्ज किया, मादक पदार्थ मामले में एक और गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 12:35 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई तट के पास क्रूज पोत से मादक पदार्थों की जब्ती के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की गाड़ी के चालक का बयान दर्ज किया है। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चालक शनिवार शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी के कार्यालय पहुंचा। एजेंसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे वहां से जाने दिया गया।

एनसीबी कर्मियों ने शनिवार देर रात गोरेगांव समेत मुंबई के उपनगरों में छापेमारी की। उन्होंने मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में शुक्रवार रात सांताक्रूज इलाके से शिवराज रामदास नाम के एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल है।

आर्यन खान और कुछ अन्य को एनसीबी ने पिछले रविवार को गोवा जा रहे एक क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने जहाज पर छापा मारा था और प्रतिबंधित मादक पदार्थों को बरामद करने का दावा किया था।

बृहस्पतिवार को, अदालत ने आर्यन खान और सात अन्य की और हिरासत के लिए एनसीबी के अनुरोध को खारिज कर दिया था और इसके बजाय उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एनसीबी ने शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में क्रूज पोत से मादक पदार्थ की जब्ती के संबंध में तलाशी ली और उनसे पूछताछ भी की।

अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें सोमवार को उसके समक्ष फिर से पेश होने को कहा है।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को आरोप लगाया कि एनसीबी ने शुरू में क्रूज पोत पर छापेमारी के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन उनमें से तीन को छोड़ दिया, जिसमें भाजपा नेता मोहित भारतीय के बहनोई भी शामिल थे।

भारतीय ने पलटवार करते हुए कहा कि वह मलिक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर हर्जाने में 100 करोड़ रुपये की मांग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए