लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने पालघर में दो स्थानों पर छापेमारी की, 505 ग्राम मेफेड्रोन जब्त; एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:36 IST

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर पालघर जिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 500 ग्राम से अधिक मेफेड्रोन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद एजाज याकूब शेख के रूप में हुई है, जो दक्षिण मुंबई के जे. जे. रोड का निवासी है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने शुक्रवार को वसई पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास छापेमारी की और 205 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया तथा शेख को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर नालासोपारा में छापेमारी की गई और 300 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बात पता चली कि उसने नाईजीरिया के एक नागरिक से मादक पदार्थ खरीदा और मुंबई में एक ग्राहक को बेचने जा रहा था। उससे मिली सूचना के आधार पर एनसीबी ने महानगर के पश्चिमी हिस्से में छापेमारी कर आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!