लाइव न्यूज़ :

दक्षिण मुंबई में मेफेड्रोन विनिर्माण इकाई पर एनसीबी का छापा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 15:19 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके स्थित मेफेड्रोन (एमडी) विनिर्माण इकाई पर छापा मारा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ ​​चिंकू पठान की गिरफ्तारी के बाद से एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई बुधवार से छापेमारी कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि खान को नवी मुंबई स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया गया था। उसका नाम गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थ तस्करों से पूछताछ में सामने आया था।

अधिकारी ने कहा कि खान से पूछताछ करने पर एनसीबी की टीम को डोंगरी इलाके में एक मेफेड्रोन कारखाने के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वहां छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि एनसीबी ने कारखाने से नकदी और आग्नेयास्त्रों के अलावा करोड़ों रुपये की दवाएं जब्त की हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।

परवेज खान करीम लाला का रिश्तेदार भी है। करीब लाला मुंबई में एक माफिया डॉन था जो साठ से अस्सी के दशक के शुरुआती दौर में सक्रिय रहा।

कुख्यात मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता खान के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले लंबित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव