लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मुंबई में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत छापे मारे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:17 IST

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अपने अभियान के तहत शनिवार को मुंबई के बांद्रा, अंधेरी और पवई इलाकों में छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई की विभिन्न टीमें अभियान चला रही हैं।

उन्होंने कहा, ''अभियान सुबह शुरू हुआ और अब भी जारी है।''

दो हफ्ते पहले, ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एजेंसी की एक टीम ने मुंबई तट से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारकर कथित तौर पर मादक पदार्थ जब्त किया था। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पिछले शनिवार को एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के उपनगरीय बांद्रा स्थित आवास और कार्यालय पर छापेमारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए