लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:40 IST

Open in App

मुंबई, 20 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सचिन टुपे, अफसर खान और फहद सलीम कुरैशी को कथित तौर पर एलएसडी ब्लॉट, मेफेड्रोन, कोकीन और गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि टुपे को उपनगरीय मलाड में एक बेकरी के मामले में गिरफ्तार किया गया, जो नशीले पदार्थों से युक्त खाद्य पदार्थ बना रही थी और उससे पूछताछ के बाद मरोल से 11 एलएसडी ब्लॉट जब्त किए गए।

अधिकारी ने बताया कि ऑटोरिक्शा चालक खान को कोकीन के साथ पकड़ा गया, जबकि एक नाइजीरियाई नागरिक फरार है, जिसे वह ड्रग्स की आपूर्ति करता था।

अधिकारी ने बताया कि कुरैशी के माहिम स्थित घर से गांजा पाया गया।

उन्होंने बताया कि तीनों को नारकोटिक ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस एक्ट के तहत आरोपित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित