लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने इंदौर में छापेमारी कर एक किलो चरस जब्त की, दो लोग पकड़े गए

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:52 IST

Open in App

मुंबई, पांच दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बस से करीब एक किलो चरस जब्त की, जिसे संभवत: मुंबई पहुंचाया जाना था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनसीबी की इंदौर इकाई ने यह छापेमारी की है। मुंबई में इस मामले में एक कैब चालक समेत दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है।

अधिकारी ने कहा कि कुख्यात मादक पदार्थ डीलर बबलू पटरी द्वारा संचालित एक गिरोह के सदस्यों को मुंबई में मादक पदार्थ पहुंचाने की योजना थी। पटरी फिलहाल जेल में है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया, ''गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर से मुंबई में उच्च गुणवत्ता वाले चरस की डिलीवरी होने की संभावना है, जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई। पटरी के करीबी सहयोगी तौफीक को डिलीवरी लेनी थी, लेकिन ऐसा होने से पहले एनसीबी ने छापेमारी कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया।''

जांच के दौरान पता चला कि तौफीक इंदौर में मौजूद गिरोह के संपर्क में था, लेकिन उनसे संपर्क करने के लिए एक कैब चालक के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। यहां उपनगर कुर्ला का रहने वाला तौफीक मध्य प्रदेश शहर में एनसीबी की छापेमारी की जानकारी पाकर फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि तौफीक जिस कैब चालक शोएब कुरैशी के फोन का इस्तेमाल कर रहा था, उसे कुर्ला में हिरासत में ले लिया गया, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह गिरोह से जुड़ा नहीं था।

अधिकारी ने कहा कि पटरी राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जेल में है, जबकि तौफीक उसके लिए काम करता था।

उन्होंने कहा कि चरस की जब्ती के संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तौफीक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू