लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने अभिनेता सुशांत राजपूत के दो पूर्व घरेलू नौकरों से पूछताछ की

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, 30 मई एनसीबी ने अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत से संबंधित एक मादक पदार्थ मामले में उनके दो पूर्व घरेलू नौकरों से रविवार को मुंबई जोन के कार्यालय में पूछताछ की।

एक अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने समन जारी कर नीरज और केशव को पूछताछ के लिए तलब किया था।

उन्होंने बताया कि सिंह के साथ फ्लैट में रहने वाले उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को शुक्रवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों पूर्व घरेलू नौकर नीरज और केशव एनसीबी के रडार पर आ गए थे।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हमने दोनों का पता लगाया और उन्हें पूछताछ के लिए कार्यालय लाए। वे अभी भी कार्यालय में ही हैं।''

मुंबई पुलिस को दर्ज कराए गए पिठानी के बयान के मुताबिक, उसने 14 जून 2020 को सबसे पहले सुशांत राजपूत के शव को फ्लैट में लटकते देखा था।

अभिनेता की व्हाट्सऐप बातचीत में मादक पदार्थ के उपयोग की जानकारी सामने आने के बाद एनसीबी ने अलग से जांच शुरू की थी।

राजपूत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक और अभिनेता के कर्मचारी सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी मादक पदार्थ से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है