लाइव न्यूज़ :

मुंबई के माहिम क्षेत्र में एनसीबी का अभियान, ड्रग्स बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:57 IST

Open in App

मुंबई, 11 जुलाई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के माहिम क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर युवाओं को ड्रग्स बेचता था। एजेंसी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के निवासियों ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि एनसीबी की एक टीम ने क्षेत्र में ड्रग्स बेचने वाले वसीम शमीम नागौर को माहिम तट पर पकड़ा और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान एजेंसी के अधिकारियों ने आरोपी के पास से हशीश जब्त किया और कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी युवाओं को ड्रग्स की आपूर्ति करता था। एनसीबी के अधिकारियों ने क्षेत्र में कुछ किशोरों को ड्रग्स लेते हुए भी पाया। अधिकारी ने कहा कि बच्चों के मां बाप को इसकी जानकारी दी गई और उन्हें ड्रग्स के नुकसान के बारे में बताया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग