लाइव न्यूज़ :

एनसीबी अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मलिक को परिणाम का पता चले : चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:00 IST

Open in App

पुणे, 23 अक्टूबर भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यहां कहा कि एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को ‘‘आवश्यक कार्रवाई’’ करनी चाहिए ताकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक को ‘‘परिणामों’’ का पता चल सके। राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने वानखेड़े पर निशाना साधा है, जिन्होंने हाल में एक क्रूज जहाज पर छापा मारकर मादक पदार्थों की बरामदगी की थी। इस मामले में अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है।

मलिक ने दावा किया था कि वानखेड़े की एक वर्ष के अंदर नौकरी चली जाएगी। इस बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर पाटिल ने कहा, ‘‘केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी के खिलाफ उनके बयान के गंभीर परिणाम होंगे और वानखेड़े को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दिखाया जा सके कि क्या गंभीर परिणाम हो सकते हैं।’’

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि एनसीबी की हालिया कार्रवाई बॉलीवुड को बदनाम करने और फिल्म उद्योग को मुंबई एवं महाराष्ट्र से बाहर ले जाने के लिए है, तो उन्होंने कहा कि यह सवाल केंद्रीय एजेंसी से पूछा जाना चाहिए, न कि उनसे।

अजित पवार के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य में करीब 65 सहकारी चीनी मिल को बेच दिया गया, लेकिन केवल जरंडेश्वर मिल पर सवाल किए जा रहे हैं तो पाटिल ने कहा, ‘‘जरंडेश्वर मिल का मामला अलग है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रवर्तन निदेशालय से जुड़ा हुआ मामला है, जो धनशोधन के मामलों को देखता है। अगर शेष 64 चीनी मिल का धनशोधन से कोई लेना-देना है, तो (उनके खिलाफ भी) ईडी की जांच हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित