लाइव न्यूज़ :

एनसीबी के अधिकारी वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है:आठवले

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 24 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर लगाए गए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोपों को ‘आधारहीन’ और ‘शरारतपूर्ण’ करार दिया तथा कहा कि वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

आठवले ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि वानखेड़े को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचे और उनकी जान को कोई खतरा नहीं हो।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक पिछले कुछ दिनों से लगातार एनसीबी और वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं। मलिक ने हाल में वानखेड़े पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। वानखेड़े तीन अक्टूबर को मुंबई तट के पास क्रूज जहाज पर की गई छापेमारी के बाद कथित तौर पर बरामद किये गये मादक पदार्थ मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई में प्रेसवार्ता के दौरान आठवले ने आरोप लगाया कि वानखेड़े को निशाना बनाते हुए मलिक इस मामले को धार्मिक और जातिवाद का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री आठवले ने कहा, '' राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वानखेड़े की जान को खतरा नहीं हो।''

मंत्री ने दावा किया कि एनसीबी के पास आर्यन खान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी गई।

उन्होंने कहा, '' वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह और एनसीबी युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसका समर्थन करने के बजाय मलिक, वानखेड़े को इसलिए निशाना बना रहे हैं कि उनके दामाद समीर खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है