लाइव न्यूज़ :

एनसीबी अधिकारी वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है, दलित अधिकारी को निशाना बनाना सही नहीं: मंत्री

By भाषा | Updated: October 24, 2021 23:48 IST

Open in App

मुंबई, 24 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े पर लगाए गए महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के आरोपों को ‘आधारहीन’ और ‘शरारतपूर्ण’ करार दिया तथा कहा कि एक ऐसे दलित अधिकारी को निशाना बनाना सही नहीं है जो अच्छा काम कर रहा है।

अठावले ने यह कहते हुए वानखेड़े का बचाव किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वानखेड़े पर लगाए गए मलिक के आरोप व्यक्तिगत हैं या ये पार्टी या राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार का रुख है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वानखेड़े एक दलित अधिकारी हैं जो समाज को मादक पदार्थ की बुराई से निजात दिलाने का नेक कार्य कर रहे हैं, उन्हें निशाना बनाना सही नहीं है। ’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक पिछले कुछ दिनों से लगातार एनसीबी और वानखेड़े को निशाना बना रहे हैं। मलिक ने हाल में वानखेड़े पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। वानखेड़े तीन अक्टूबर को मुंबई तट के पास क्रूज जहाज पर की गई छापेमारी के बाद कथित तौर पर बरामद किये गये मादक पदार्थ मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

मलिक ने यह भी दावा किया कि क्रूज पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कथित बरामदगी का मामला ‘फर्जी’ है और गिरफ्तारियां महज व्हाट्सअप चैट के आधार पर की गयीं।

कुछ दिन पहले मलिक ने वानखेड़े को ‘बकवास’ बताया था और कहा था कि उनके विरूद्ध सबूत सामने आने के बाद वह एकदिन भी सरकारी सेवा में नहीं रह सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि एक साल के अंदर वह अपनी नौकरी गंवा बैठेंगे। हालांकि वानखेड़े ने आरोपों का खंडन किया था।

मुंबई में प्रेसवार्ता के दौरान अठावले ने आरोप लगाया कि वानखेड़े को निशाना बनाते हुए मलिक इस मामले को धार्मिक और जातिवाद का रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री ने कहा , '' वानखेड़े ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वह और एनसीबी युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसका समर्थन करने के बजाय मलिक, वानखेड़े को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि उनके दामाद समीर खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।''

अठावले ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि वानखेड़े को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचे और उनकी जान को कोई खतरा नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos