लाइव न्यूज़ :

एनसीबी अधिकारी वानखेड़े ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: October 12, 2021 01:11 IST

Open in App

मुंबई, 11 अक्टूबर हाल में एक क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ का भंडाफोड़ करने के मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दो पुलिस वाले उनकी गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी अधिकारी के अनुसार, वानखेड़े नियमित रूप से उपनगर ओशिवारा में कब्रिस्तान जाते थे, जहां उनकी मां को 2015 में उनकी मृत्यु के बाद दफनाया गया था। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर ओशिवारा थाने के दो अधिकारी कब्रिस्तान गए और वानखेड़े की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज लिया।

वानखेड़े ने कथित निगरानी पर ध्यान दिया और मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि वानखेड़े ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और इस दावे के समर्थन में ओशिवारा कब्रिस्तान के सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह