लाइव न्यूज़ :

एनसीबी की जांच : फरार आरोपी गिरफ्तार, 2.5 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: December 9, 2020 11:06 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और मुंबई में छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर लिया। एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि राजपूत की मौत से जुड़े मामले में मादक पदार्थ की यह ‘‘सबसे बड़ी बरामदगी’’ है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लोखंडवाला समेत कुछ इलाकों में छापेमारी के बाद आरोपी रीगल महाकाल को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में जांच एजेंसी की टीम ने यह अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये की ‘मलाना क्रीम’ जब्त की गयी। छापे की कार्रवाई जारी है।

छापे के दौरान एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है।

मामले में मादक पदार्थ के कुछ तस्करों से पूछताछ के दौरान महाकाल का नाम सामने आया था।

महाकाल मामले में एक आरोपी अनुज केशवानी को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था। केशवानी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

राजपूत इस साल जून में बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। एनसीबी बॉलीवुड के कुछ हिस्से में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल के बारे में जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह छानबीन शुरू की गयी थी।

मामले में राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के कुछ कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा