लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप में शाहरुख खान के पुत्र और सात अन्य को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:30 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम हुई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने इस जश्न पार्टी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और पार्टी कर रहे कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।’’

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सुबह में एनसीबी ने हिरासत में लिए गए लोगों से यहां अपने कार्यालय में पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos