लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने क्षितिज प्रसाद को ड्रग्स के अन्य मामले में हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 16:39 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक नाइजीरियाई नागरिक से कोकीन बरामद करने के एक अन्य मामले में धर्माटिक एंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज प्रसाद को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रसाद को इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने बुधवार को एनसीबी को कोकीन बरामद किए जाने के मामले में प्रसाद को हिरासत में लेने की अनुमति दी। पिछले महीने उपनगरीय अंधेरी में नाइजीरियाई नागरिक उका एमेका से चार ग्राम कोकीन बरामद की गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रसाद के अलावा, एनसीबी ने इसी मामले में अफ्रीकी नागरिक एगिल्सलाओस डेमेट्रियाडेस को भी हिरासत में लिया है।

एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के करीबी डेमेट्रियाडेस को पिछले महीने पड़ोसी जिले पुणे के लोनावला से गिरफ्तार किया गया था।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच कर रही है।

प्रसाद फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की एक सहायक संस्था धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ जुड़े थे।

उन्हें राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह