लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने चरस, गांजा जब्त किया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 01:34 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक व्यक्ति के पास से चार किलोग्राम चरस जब्त किया है और इसके बाद ठाणे शहर में स्थित उसके घर से 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने सोमवार को मुलुंड के एक इलाके से अरशद शाह को पकड़ा। वह ठाणे शहर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से चार किलोग्राम चरस मिला है ।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि चरस जम्मू-कश्मीर से लाया गया था और इसे शहर के ग्राहकों को बेचना था ।

उन्होंने बताया कि एनसीबी की टीम ने इसके बाद वागले इस्टेट स्थित उसके घर पर छापा मारा जहां से 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos