लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को जमानत देने के उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ संबंधी मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जमानत देने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना तथा न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ एनसीबी की याचिका पर 18 मार्च को सुनवाई करेगी।

रिया को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के क्रम में सामने आए मादक पदार्थ संबंधी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले साल सात अक्टूबर को अभिनेत्री को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी।

इसने हालांकि इसी मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और कथित मादक पदार्थ तस्कर अब्देल बासित परिहार को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

मामले में रिया, उसके भाई और अन्य आरोपियों को एनसीबी ने पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया था।

उच्च न्यायालय ने रिया और दो अन्य को जमानत देते हुए उन्हें एनसीबी के पास अपने पासपोर्ट जमा कराने तथा विशेष एनडीपीएस अदालत की अनुमति के बिना देश से बाहर न जाने का निर्देश दिया था।

इसने रिया को एक लाख रुपये का निजी मुचलका जमा करने और अगले छह महीने तक हर महीने की पहली तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे एनसीबी के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

अदालत ने कहा था कि रिया सहित जमानत प्राप्त करनेवाले सभी लोगों को मुंबई से बाहर जाने से पहले एनसीबी के जांच अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

राजपूत पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर