लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने जाम्बिया के दो नागरिकों को हेरोइन के साथ पकड़ा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरा (एनसीबी) ने पिछले सप्ताह जाम्बिया के दो नागरिकों को गिरफ्तार करके उनके पास से पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की। एनसीबी ने साथ ही कहा कि भारत में मादक पदार्थ की तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नये मार्गों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पहले मामले में जाम्बिया के नागरिक मुलापी जोशुआ को एनसीबी अधिकारियों ने 25 दिसम्बर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से 4.6 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा।

उसका हमवतन माम्ब्वे विलियम 31 दिसम्बर को आईजीआई हवाई अड्डे से 700 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों दुबई से यहां पहुंचे थे।

एनसीबी के उप निदेशक (संचालन) के पी एस मल्होत्रा ने कहा, ‘‘अच्छी गुणवत्ता की हेरोइन के साथ जाम्बिया के दो नागरिकों की गिरफ्तारी से भारत में हेरोइन की तस्करी का एक नया मार्ग सामने आया है।’’ उन्होंने कहा कि जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 22 करोड़ रुपये है।

देश में हेरोइन की तस्करी का सामान्य मार्ग पाकिस्तान सीमा से और कुछ मामलों में पूर्वी सीमा के माध्यम से है।

उन्होंने कहा कि नये मार्गों का उपयोग तस्करों द्वारा किया जा रहा है क्योंकि सीमा-रक्षक बल पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर ‘‘कड़ी निगरानी’’ रख रहे हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि दो नए मार्गों में से एक है- अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को समुद्री माल के जरिए श्रीलंका और मालदीव भेजा जाता है और इन दोनों देशों इसकी तस्करी भारत में की जाती है।

अधिकारी ने बताया कि दूसरे मार्ग के तहत अफगानिस्तान और पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी करके अफ्रीकी देशों में पहुंचायी जाती है और वहां से हवाई मार्ग से कोरियर और यात्रियों की मदद से उसकी तस्करी भारत में की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव