लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, लाखों कैप्सूल बरामद

By भाषा | Updated: January 19, 2020 22:39 IST

एक महीने तक चले इस अभियान में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा और पंजाब के लुधियाना तक फैले इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्‍यूरो (एनसीबी) ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर सात लाख से अधिक टेबलेट और 1400 से अधिक इंजेक्शन और कफ सीरप की बोतलें जब्त की हैं। एनसीबी दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक केपीएस मल्होत्रा ​​ने कहा कि एक महीने तक चले इस अभियान में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा और पंजाब के लुधियाना तक फैले इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया, ‘कुल 7,24,840 टैबलेट और कैप्सूल, 1400 इंजेक्शन और 80 सीबीसीएस (कोडीन आधारित खांसी की दवाई) की बोतलें जब्त की गई हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इन दवाओं को वैध माध्यमों से तस्करों के पास भेजने का संदेह जताया जा रहा है।’

इन दवाओं को आगरा के शाहगंज इलाके के एक गोदाम से बरामद किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई गोलियों में 2.87 लाख अधिसूचित दवा ट्रामाडोल के टेबलेट भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 2018 में इन दवाओं की बिक्री को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत नियंत्रित किया था और इसे काउंटर पर खुलेआम बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

आईएसआईएस के आतंकवादियों द्वारा कृत्रिम अफीम को चोट के दौरान दर्द कम करने और ताकत बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है। इसे 'लड़ाकू दवा' के नाम से जाना जाता है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रामाडोल को देश में विनियमित करने की आवश्यकता थी क्योंकि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं कि जब इसकी बड़ी खेपों को अवैध रूप से आतंकवादी समूहों के लिए विदेश भेजने की कोशिश की गई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल