लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, 49.35 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 जनवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दो लोगों को गिरफ्तार कर और उनके पास से 49.35 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

एनसीबी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच एजेंसी ने 15 जनवरी को चेन्नई और बेंगलुरु से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और तमिलनाडु में चेंगलपट्टु से 45 किलोग्राम एफेड्राइन के पैकेट जब्त किए।

एनसीबी ने एम मैदीन और के मीरन को गिरफ्तार किया। ये दोनों प्रतिबंधित पदार्थ के पैकेट बर्तनों में छिपाकर उन्हें विदेश भेजने का काम करते थे।

एनसीबी ने बताया कि एफेड्रीन और स्यूडोएफेड्रीन रासायनिक पदार्थ हैं जिनका इस्तेमाल कंपनियां डिटर्जेंट, इत्र और हेयर डाई के निर्माण में करती हैं। इनका इस्तेमाल प्रतिबंधित पदार्थ एम्फेटामाइन टाइप स्टीमुलैंट्स (एटीएस) के निर्माण में भी होता है और इनकी अवैध रूप से अफ्रीकी देशों विशेषकर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में तस्करी की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान