लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया, कोकीन बरामद

By भाषा | Updated: December 10, 2020 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे समेत दो लोगों को मुंबई में गिरफ्तार किया और उनके पास से कोकीन बरामद की।

एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रही एनसीबी की मुंबई जोनल इकाई ने बुधवार को अंधेरी के ओशिवारा इलाके में स्थित मीरा टॉवर में छापेमारी की।

एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि गोदांबे और एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर लालचंद्र यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

एनसीबी दल ने उनके पास से 17.6 ग्राम वजन के, मादक पदार्थ के 16 पैकेट बरामद किए जिनमें 11 ग्राम कोकीन थी।

अधिकारी ने बताया कि गोदांबे मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है और वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका है। उन्होंने बताया कि गोदांबे मादक पदार्थ मंगवाता था जबकि यादव इसकी आपूर्ति करता था।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को बृहस्पतिवार को, सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 16 दिसंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

एनसीबी ने मंगलवार से मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद मादक पदार्थ के कारोबारी रीगल महाकाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के तहत यह कार्यवाही की जा रही है ।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की चरस और 13.51 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos