लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार, नेपाल से जुड़े हैं तार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने बिहार की 51 वर्षीय एक महिला और हरियाणा के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थ की तस्करी करनेवाले एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके तार नेपाल से जुड़े हैं।

अधिकारियों ने 12 किलोग्राम से ज्यादा मात्रा में चरस जब्त की।

इन दोनों की गिरफ्तारी मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के दिल्ली जोन के अधिकारियों ने हरियाणा के पानीपत और करनाल से की।

मादक पदार्थ पहुंचाने में शामिल महिला बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले की रहनेवाली है और 40 वर्षीय व्यक्ति मादक पदार्थ को हासिल करनेवाला था और वह करनाल का रहनेवाला है।

एनसीबी के उप निदेशक (अभियान) के पी एस मल्होत्रा ने बताया, ‘‘ दोनों लोगों ने हमें बताया कि चरस की आपूर्ति करनेवाला मुख्य आरोपी नेपाल का है। जांच जारी है इसलिए हम उसके नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी नेपाल से बिहार के रास्ते दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पाया कि करनाल के व्यक्ति की शादी नेपाल की एक महिला से है और पत्नी के जरिए ही वह एक अन्य स्थानीय व्यक्ति के संपर्क में आया और मादक पदार्थ की तस्करी शुरू कर दी।

इस 12.5 किलोग्राम मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र