लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मादक पदार्थ फैक्ट्री मामले में वांछित व्यक्ति को एनसीबी ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:09 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके स्थित मादक पदार्थ की फैक्ट्री के मामले में वांछित अपराधी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस साल जनवरी में मादक पदार्थ बनाने वाली इस फैक्ट्री का पता चला था।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के एक दल ने आरोपी जमन हिदायतुल्ला खान उर्फ सोनू पठान को पायधोनी इलाके में तड़के पकड़ा था, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि एनसीबी ने कई बार जांच में शामिल होने के लिए पठान को समन भेजा, लेकिन उसने उसका कोई जवाब नहीं दिया। पठान के अपने एक साथी से मिलने आने की जानकारी मिलने के बाद एजेंसी ने इलाके में छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया।

इससे पहले, एजेंसी ने मामले में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी व दिवंगत माफिया डॉन करीम लाला के एक रिश्तेदार चिंकू पठान उर्फ परवेज खान और आरिफ भुजवाला को भी गिरफ्तार किया है।

एनसीबी को जनवरी में अभियान के दौरान 5.375 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी), 6.126 किलोग्राम इफेड्रिन, 990 ग्राम मेथेम्फेटामाइन, दो करोड़ रुपये से अधिक नकद और दो हथियार बरामद हुए थे।

पठान एक अन्य मामले में भी शामिल था, जिसमें एक महिला तस्कर इकरा कुरैशी को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से एमडी बरामद हुई थी। पठान के खिलाफ पायधोनी, डोंगरी, कालाचौकी और शिवाजी पार्क सहित शहर के कई थानों में सात मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने एक अन्य मामले में शनिवार को दक्षिण मुंबई से 57 ग्राम एमडी बरामद की थी और मामले में आसिफ इकबाल शेख तथा प्रणव शाह को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी एक स्थानीय ग्राहक को यह मादक पदार्थ पहुंचाने जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू